फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सहकारी गन्ना समिति के स्थापना खंड प्रभारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति के चपरासी ने स्थापना खंड प्रभारी के साथ मारपीट की। मामले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला देवरिया के ग्राम विक्रमपुर बांसपार पिपरहिया निवासी दिलीप कुमार सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह सहकारी गन्ना विकास समिति में स्थापन खंड का प्रभारी है। 31 मई को गन्ना समिति में गन्ना पर्यवेक्षक आत्माराम कनौजिया के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम था।
विज्ञापन

बिजली न होने के कारण चपरासी सुल्तान अहमद से जनरेटर चालू करने के लिए कहा गया, लेकिन सुल्तान अहमद अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा। शाम करीब 3:30 बजे चपरासी सुल्तान अहमद अपने दामाद सिराज अली व अन्य लोगों के साथ समिति परिसर में आया मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें