फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेतरतीब दौड़ रही यात्री बस को एएसपी ने पकड़ा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। लापरवाही से बस चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बस को सीज कर चालक का शांतिभंग में चालान भेज दिया।
विज्ञापन

एक मिनी यात्री बस बृहस्पतिवार शाम शारदानगर से लखीमपुर की ओर जा रही थी। आरोप है यात्रियों से खचाखच भरी बस को चालक बेतरतीब और लापरवाही से सड़क पर दौड़ा रहा था। इसी दौरान उधर से निकल रहे एएसपी विवेक तिवारी की नजर सड़क पर आड़े तिरछे दौड़ रही अनियंत्रित बस पर पड़ी।
विज्ञापन

काफी देर तक उन्हें साइड भी नहीं मिली। हमराहियों ने ओवरटेक कर बस को दुबग्गा तिराहे पर रोक लिया। सूचना पर आनन-फानन में चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि चालक बस को लापरवाही से चला रहा था। मौके पर कोई प्रपत्र भी नहीं दिखा सका। बस को सीज कर सीतापुर निवासी बस चालक कमलू का मामूली धाराओं में चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें