तिकुनिया। भारत नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने पेट्रोलिंग और जांच तेज कर दी है। नेपाल की जेल से भागे तीनों नेपाली बंदियों को एसएसबी ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए तीनों नेपाली नागरिकों को जांच के बाद अब एसएसबी के सुपुर्द किया जा रहा है।
नेपाल में चल रहे उपद्रव के बाद पुलिस और एसएसबी ने पेट्रोलिंग और जांच तेज कर दी है। नेपाल और भारत आने जाने-वालों की कड़ी जांच की जा रही है। इसी परिपेक्ष में बुधवार को एसएसबी खखरौला ने तीन नेपाली नागरिकों को पिलर संख्या 708 पर भारतीय सीमा में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए तीनों नेपाली बंदियों को एसएसबी के साथ नेपाल पुलिस को सौंपा जाएगा। संवाद
इनको पकड़ा गया है
भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 700 भारत की सीमा में 300 मीटर पर पकड़े गए नेपाल के कैदी विकास साउद, रोहित साउद और दिनेश साउद निवासी गांव कौवा खेड़ा थाना भजनी जिला कैलाली नेपाल तीनों नेपाल में विभिन्न मामलों में बंदी थे।