मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य सतनाम सिंह कॉलेज टॉपर आशीष कश्यप को मिठाई खिलात?
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। कस्बे के दून पब्लिक दिलावरपुर के सीबीएसई 12 वीं का परीक्षाफल 90 फीसदी रहा। आशीष कश्यप 93.4 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज के साथ तहसील क्षेत्र में अव्वल रहा।
आशीष कश्यप के पिता मेवा लाल पुलिस महकमे में फालोअर हैं। आशीष कश्यप का कहना है कि परीक्षा के दिनों में वह मोबाइल से दूर रहा। उसने बताया कि भौतिक विज्ञान के शिक्षक अजय दीक्षित और रसायन विज्ञान के मनोज कुशवाहा ने काफी मदद की। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। आशीष की इस उपलब्धि पर कॉलेज के मैनेजर डॉ गुरुमेजर सिंह, आवास अधीक्षक सुरेंद्र कौर, विमल अवस्थी और पूरा पुलिस महकमा खासा खुश है। कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सतनाम सिंह आशीष के घर पहुंचे और उसे बधाई दी। संवाद