लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने मंगलवार को नसिरूद्दीन मौजी मैदान में प्रदर्शन कर सीएम योगी को ज्ञापन भेजा। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर आशा वर्कर और संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया।
आशा वर्करों ने कहा कि उन्हें भीख नहीं अधिकार चाहिए। राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये, बकाया भुगतान मिलने, मेडिकल एवं मातृत्व अवकाश दिए जाने, लैंगिग शोषण रोकने के लिए जिले पर जेंडर सेल का गठन करने, काम का समय निश्चित करने सहित कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में काम करने पर 50 लाख का बीमा आदि कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान सुषमा देवी, माया देवी, सुनीता देवी सहित जिले भर से आशाएं मौजूद रहीं। संवाद