फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला अग्निशमन केंद्र के भवन का छह वर्ष बाद हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के बांकेगंज रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के नए भवन का मंगलवार को लोकार्पण छह वर्ष बाद एसपी संजीव सुमन ने किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक साथ 18 स्थानों पर अग्निशमन केंद्रों के भवनों का लोकार्पण किया गया है। इसी क्रम में गोला के अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवन का लोकार्पण एसपी संजीव सुमन ने फीता काटकर किया। नए भवन का निर्माण वर्ष 2014-15 में 207.32 लाख की लागत से कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया गया था। एसपी ने लोकार्पण से पूर्व भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की टूटी और चटकी फर्श को देखकर नाराजगी भी व्यक्त की। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार, सीएफओ मुकीमुल हक, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरी मोंटी, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे, फायर स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे, राहुल भारती, अजीत पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें