लखीमपुर खीरी। सर्दी की दस्तक के साथ ही बाजार में गीजर, रूम हीटर और ब्लोअर की मांग में तेजी आ गई है। तापमान में गिरावट शुरू होते ही लोग अब घरों में गर्माहट बनाए रखने के लिए हीटिंग उपकरणों की खरीदारी में जुट गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में इन उपकरणों की बिक्री में इजाफा हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए गैस गीजर, इलेक्ट्राॅनिक गीजर, ब्लोअर, रूम हीटर व पानी गर्म करने के लिए इमर्सन रॉड की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं ऑनलाइन भी गीजर और ब्लोअर की सर्च और ऑर्डर में तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे इनकी मांग और बढ़ने की संभावना है।
-
नए तरह का ब्लोअर ऑक्सीजन का भी रखता है ख्याल
दुकानदारों ने बताया कि लोग कमरे को गर्म रखने के लिए ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि सामान्य ब्लोअर कमरे में मौजूद ऑक्सीजन को समाप्त कर देते हैं। ऑक्सीजन कम होने की वजह से दम घुटने लगता है और कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। बाजार में नए तरह का ब्लोअर आया है, जो आपके कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा को कम नहीं करता है। यह ब्लोअर भी लोगों का रास आ रहा है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये है।
-
ये हैं उपकरण की कीमत
गैस गीजर :: 2500 से 6000
गीजर :: 3000 से 20 हजार
ब्लोअर :: 900 से 3000
रूम हीटर :: 1800 से 4500
इमर्सन रॉड :: 150 से 750 तक
-
फोटो 33
सुबह से ठंड हो रही है। नहाने के लिए पानी गर्म करना चाहते हैं। गीजर की अपेक्षा इमरसन रॉड की कीमत कम होती है, इसलिए यह रॉड की बिक्री अधिक हो रही है।
अतीक अहमद, दुकानदार
-
फोटो 34
तापमान गिर रहा ऐसे में हीटिंग उपकरण की मांग बाजार में बढ़ी है। लोग गैस गीजर की अधिक मांग कर रहे हैं। ठंड बढ़ते ही इन उपकरणों की मांग इजाफा देखने को मिलने की संभावना है।
रमन शेखर रिंकू, दुकानदार
अतीक अहमद
अतीक अहमद