फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर 15 दिन आवागमन रहेगा बंद

Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कुकरा-गोला मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया। स्त्रोत- लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर 15 दिन तक आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले दो और चार पहिया वाहनों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रूट डायवर्जन जारी किया गया हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण खंड 3 के एक्सईएन की ओर से जारी किए रूट डायवर्जन के मुताबिक कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर 17 नवंबर की सुबह छह बजे से 31 नवंबर शाम आठ बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें भीरा-कुकरा मार्ग से गोला की ओर जाने वाले वाहन कुकरा से बांकेगंज होते हुए विकास चौराहा गोला की ओर जाएंगे। इसी तरह गोला की ओर से कुकरा जाने वाले वाहन विकास चौराहे से बांकेगंज से होते हुए कुकरा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें