फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वदेशी परिधान प्रतियोगिता में आर्येंद्र रहे विजेता

Tue, 28 Oct 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लायंस क्लब सी स्वदेशी परिधान प्रतियोगिता में विजेता आर्येंद्र सिंह को पुरस्कृत करते संस्था के प
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब लखीमपुर उपकार ने दीपावली मिलन समारोह फुलझड़ी का आयोजन लायंस उपकार नेत्र चिकित्सालय परिसर में मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण काव्य संध्या और स्वदेशी परिधान प्रतियोगिता रही, जिसमें शहर के कवियों और नवोदित गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्र म में संस्था काव्य रचनाकार कुलदीप समर, कृति श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति पांडेय ‘प्रीत’, तथा नवोदित गायिकाएं रोशनी शर्मा और प्रियांशी शर्मा को साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वदेशी परिधान प्रतियोगिता के युगल वर्ग में पूनम-अखिलेश सिंह विजेता और रचना-शैलेंद्र प्रताप सिंह उपविजेता बने, जबकि श्वेता-प्रसून टंडन को सांत्वना पुरस्कार मिला। एकल वर्ग में दक्षिण भारतीय परिधान में आए आर्येंद्र पाल सिंह विजेता और अमर सिंह उपविजेता रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की और निर्णायक की भूमिका अर्चना सिंह व शिखा टंडन ने निभाई। आयोजन में कमलजीत पाहवा, सुनीता तोलानी, सोनी गुप्ता सहित अनेक सदस्य सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें