फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ एकड़ केले की फसल को वाजिब मूल्य न मिलने पर जोता

Tue, 28 Oct 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के मकनपुर में केले की फसल को ट्रैक्टर से जोतता किसान। स्रोत  : किसान
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने व धान की फसल निकल जाने के बाद सहफसली खेती के रूप में केले की फसल लगानी शुरू की थी। किसानों को उम्मीद थी कि गन्ना भुगतान की पूर्ति कुछ हद तक केले की फसल कर देगी, लेकिन केले की फसल का भी वाजिब मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इससे गुस्साए किसान केले की फसल को ही जोत डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मकनपुर क्षेत्र के किसान हरपाल मौर्य ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत और लागत लगाने के बाद बेहतर से बेहतर बीज डालकर केले की फसल लगाई थी। उम्मीद थी कि गन्ना भुगतान व धान का मूल्य न मिलने तक कुछ हद तक फसल वाजिब मूल्य देगी, लेकिन मंडी में 300 रुपये प्रति क्विंटल केले की फसल को खरीदा जा रहा है। मात्र तीन रुपये किलो अगर केला बेंचते हैं तो लागत निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। इसी को देखते हुए करीब डेढ़ एकड़ केले की फसल को हैरो लगाकर जोत दिया है। केले के दामों पर भी सरकार से मांग की है कि एक निर्धारित मूल्य या एमएसपी फसल पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें