गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के साथ भव्य सौंदर्य देने की भी तैयारी शुरू हो गई हैं। रिटेनिंग दीवार पर लाल पत्थर जड़कर थ्रीडी कलाकृतियां उकेरी जाएंगी।
निर्माणाधीन कॉरिडोर की दीवार पर स्टील की फ्रेमिंग की जा रही है। इस पर लाल पत्थर जड़े जाएंगे।कॉरिडोर को भव्यता देने के लिए इस लाल पत्थर पर देवी देवताओं की थ्री डी कलाकृतियां बनाई जाएगी। लाल पत्थर की खेप आ चुकी है। साथ ही स्टेशन मार्ग से कॉरिडोर के भव्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह की देखरेख में परिक्रमा पथ, कैफेटेरिया, रिटेनिंग वॉल आदि का कार्य कराया जा रहा है। वहीं तीर्थ कुंड का कार्य करने के लिए जल निकलवाया जा रहा है।