फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताए यातायात के नियम, दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने थाना फरधान क्षेत्र के लीलाकुआं स्थित ओम साईं इंटर कॉलेज में यातायात पाठशाला आयोजित की। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी और उन्हें नियमों और संकेतकों के बारे में बताया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने कहा कि वह अपने परिवार के लोगों को भी जागरूक करें। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। यह वचन भी लिया कि वह अपने परिवार के सदस्यों को वाहन चलाते समय सदा हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे। कभी भी नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाएंगे। पाठशाला में सड़क सुरक्षा से संबंधित पंफलेट आदि बांटे गए।
इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय के रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में ऑटो, टैंपो, टैक्सी चालकों के लिए सड़क सुरक्षा गोष्ठी हुई। परिवहन अधिकारियों ने चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में न सिर्फ जागरूक किया, बल्कि वह सभी यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम व बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह, यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप, टीएसआई सूर्यमणि यादव आदि रहे।
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, हुआ चालान
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने यातायात पुलिस के साथ कई स्थानों पर वाहन चेकिंग की। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 35 वाहनों का चालान किया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों का एल्कोहल की क्षमता मापने वाली मशीन से परीक्षण किया गया। परीक्षण में कोई भी वाहन चालक नशे में नहीं पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें