मोहम्मदी। पुवायां मार्ग पर ईंट से भरी खड़ी एक ट्रॉली में दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी एक बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
मोहम्मदी से दिल्ली के लिए प्राइवेट बसें चल रही हैं, सुबह दिल्ली से वापस आ रही बस ने बौआ तिराहे के पास जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा से ईट भर के बेला गांव जा रही ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक बेला गांव जाने के लिए राहगीरों से रास्ता पूछ रहा था, तभी पीछे से आई बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन गनीमत रही कि सवारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। संवाद