फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौगुर्जी गांव में पैंटून पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन के चौगुर्जी गांव में पैंटून पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसका निर्माण 459.24 लाख में कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सीमावर्ती और सुदूरवर्ती गांव भी विकास की रफ्तार से जुड़ें। चौगुर्जी के लोगों को अब अलग-थलग रहने की मजबूरी नहीं झेलनी पड़ेगी। यह पुल केवल लोहे और लकड़ी की संरचना नहीं, बल्कि चौगुर्जी के उज्जवल भविष्य का सेतु बनेगा।
इधर, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विधायक शशांक वर्मा के साथ कुछ माह पहले मोटरबोट के ज़रिए चौगुर्जी गांव में चौपाल की थी। चौपाल में ग्रामीणों ने मोहाना नदी से कटे रहने की पीड़ा रखी। ग्रामीणों की व्यथा पर डीएम ने पैंटून पुल बनवाने की घोषणा कर दी थी। अब पैंटून पुल निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें