मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई, नीट, यूपीएसएसएससी की तैयारी के लिए कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए जिलास्तरीय कमेटी साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यार्थियों का चयन करेगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब पांच मई तक कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया के बाद जिलास्तरीय कमेटी साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यार्थियों का चयन करेंगी। चयनित अभ्यार्थियों को पूरे सत्र नि:शुल्क कक्षाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई, नीट, यूपीएसएसएससी की नि:शुल्क कक्षाएं राजापुर में स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संचालित होती हैं। अभी तक 50-50 सीटों पर अभ्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होती थी, लेकिन इस बार 100-100 सीटों पर कोचिंग की व्यवस्था जा रही है। पहले सिर्फ ऑफलाइन ही कक्षाएं थी, लेकिन अब ऑफलाइन के साथ ही इस बार ऑनलाइन भी कक्षाएं चलेगी, ताकि दूर-दराज के रहने वाले अभ्यार्थी घर से ही अपनी पढ़ाई कर सकें।
अभ्युदय योजना के जिला समन्वयक डॉ. एसएन बिष्ट ने बताया कि कक्षाएं जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक कक्षाएं संचालित होगी। कक्षाओं का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415789219, 6393245244 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर विकास भवन में स्थिति समाज कल्याण विभाग में अभ्युदय योजना के पटल पर संपर्क कर सकते हैं।