फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कटान में लटका ग्रंट नंबर 12 में एक और मकान

Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्रंट नंबर 12 गांव में नदी की धारा में लटका खुशीराम का मकान। संवाद
विज्ञापन
निघासन। ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कहर लगातार जारी है। रोजाना कई घर नदी की धारा में समा रहे हैं। सोमवार सुबह गांव के बीचोबीच स्थित सड़क शारदा में समा गई थी। इसके बाद अब खुशीराम का आधा मकान भी कटान की जद में आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ने से शारदा का कटान तेज हो गया है। मंगलवार को ही उनका आधा मकान ध्वस्त हो गया। करीब दो हफ्ते पहले ही नन्हे-नन्हे बच्चों को सुरक्षित निकालकर सड़क पर शरण ले रखी है। गृहस्थी का सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा है।
इस संबंध में तहसीलदार मुकेश वर्मा ने कहा कि जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कटान तेज हुआ है। ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। साथ ही लेखपाल को रोजाना कटान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें