फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नई मिलीं 12 रोडवेज बसें में मात्र दो ही चलीं, चालकों के अभाव में 10 ऐसे ही खड़ीं

Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर डिपो पर खड़ी निगम की बसें। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो को परिवहन निगम की तरफ से नई 12 बसें मिली हैं। इनमें से सिर्फ दो का ही संचालन शुरू हो सका है, जबकि चालकों के अभाव में 10 रोडवेज परिसर में ही खड़ी हैं। ऐसे में खाली पड़े और लंबे मार्गों पर सुगम यात्रा का लोगों का सपना अब भी अधूरा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अफसरों का दावा है कि बस संचालन के लिए गोला डिपो के चालकों को लगाया गया है। चालक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी। लखीमपुर डिपो लंबे समय से अनुबंधित बसों के सहारे था। परिवहन निगम की बसें न होने से नए मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा था, जिससे जनपद के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अनुबंधित बस मालिकों की मनमानी के चलते डिपो का स्टाफ भी परेशान रहता है। लंबे समय बाद शासन ने लखीमपुर डिपो को 12 नई निगम की बसें उपलब्ध कराई हैं। हालांकि, चालक न मिलने से बसों के संचालन पर संकट है।
विज्ञापन

निगम के बसों के संचालन के लिए निगम का ही चालक होना चाहिए। लखीमपुर डिपो में कोई नियमित चालक नहीं है। पड़ताल में सामने आया कि 12 में मात्र दो बसों का ही संचालन हो पा रहा है। शेष बसें खड़ी रहती हैं।
विभागीय अफसरों का दावा है कि नौ बसें संचालित हैं। इधर, निगम की बसों को लखीमपुर से लखनऊ वाया दुधवा, पलिया, लखीमपुर से दिल्ली वाया शाहजहांपुर और लखीमपुर से दिल्ली वाया पलिया, खुटार बंडा व बीसलपुर मार्ग पर संचालन का रूट तैयार किया गया है।
-
गौरीफंटा व लखनऊ के बीच दो बसों का संचालन
लखीमपुर डिपो पर आई नईं बसों में दो बसें गौरीफंटा से लखनऊ के बीच संचालित की जा रही हैं। सुबह छह और सात बजे के बीच दो बसें लखीमपुर से गौरीफंटा के लिए रवाना होती हैं, जो पलिया होते हुए वापस लखीमपुर आती हैं और फिर लखीमपुर से लखनऊ जाती हैं।

नहीं रुके चालक
लखीमपुर डिपो पर नई बसें आने के साथ ही गोला डिपो से कई चालकों को लखीमपुर लगाया गया था, जिन्होंने एक-दो दिनों तक बसों का संचालन किया। इसके बाद कोई न कोई बहाना बताकर चालक वापस गोला लौट गए। चालकों के न रुकने की वजह से दिक्कतें ज्यादा हैं। इसी वजह से सभी बसों का संचालन रोज नहीं हो रहा है।

शाम होते ही थम जाते हैं अनुबंधित बसों के पहिये
लखीमपुर डिपो पर 83 अनुबंधित बसे हैं, जो लखनऊ, सीतापुर, धौरहरा, शाहजहांपुर, गोला आदि मार्गों पर दौड़ाई जाती हैं। अनुबंधित बसें होने से इनको नए मार्गों पर नहीं लगाया जा सकता। खास बात यह है कि शाम छह बजे के बाद शाहजहांपुर व रात नौ बजे के बाद लखनऊ के लिए बसों के पहिये थम जाते हैं।

चालक भर्ती के लिए लखीमपुर डिपो पर रोजगार मेला लगा था, जिसमें 57 का चयन किया गया। इनका अब कानपुर में फाइनल व विधिवत टेस्ट लिया जाएगा। जल्द ही डिपो को चालाक मिलने की उम्मीद है। मौजूदा समय में नौ निगम की बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

-गीता सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें