फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव : रानी लक्ष्मीबाई की सुनाई गई वीरगाथा

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को माधव चिल्ड्रंस एकेडमी और गुरुकुलम छात्रावास की ओर से 75 दिन तक 75 वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देकर उनकी शौर्य अमर गाथा का स्मरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्वाधीनता के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर माधव चिल्ड्रंस एकेडमी की ओर से क्रांतिकारी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। आजादी के लिए वीर क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया है।
मेजर यज्ञदत्त मिश्रा जी ने कहा कि सभी को देश के लिए जीने का संकल्प लेना होगा। वीर शौर्य गाथा के प्रथम दिन स्कूल एमडी रुचि ऋतुराज ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की अमर शौर्य गाथा सुनाते हुए कहा कि खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। कनिष्का, जानवी बाजपेई, कौशिकी बाजपेई, अध्ययन अवस्थी, पुष्पेंद्र, देवेंद्र, अर्जुन, अनंत राघव आदि ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कॉलेज स्टाफ सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें