फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला को बांटा जाएगा छह सेक्टर में

Tue, 28 Jul 2015 06:50 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मेले की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नगर को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा। सेक्टर मुख्यालय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ दरोगा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ मधुवन कुमार सिंह और कोतवाल एके उपाध्याय ने बैठक कर सावन मेले को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। बताया कि मेले में 19 एसआई, 21 हेड कांस्टेबल, 75 सिपाही, 16 महिला सिपाही, एक महिला दरोगा, छह ट्रैफिक सिपाही, दो टियर गैस, एक फायर टेंडर, एक प्लाटून पीएसी, दो हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के साथ कोतवाली का पुलिस बल तैनात रहेगा।
मेले के लिए नगर को छह सेक्टरों में बांटा गया है जिसमें पहले सेक्टर का केंद्र बिन्दु मंदिर परिसर, दूसरे का सदर चौराहा, तीसरे का सिनेमा चौराहा, चौथा लखीमपुर रोड स्थित तिवारी ढाबा, पांचवां रेलवे स्टेशन, छठा चीनी मिल ट्रक यार्ड सेक्टर बनाया गया है। मेले में 18 अस्थाई शौचालय, एक मोबाइल शौचालय के साथ ही नगर के सभी सार्वजनिक शौचालय यात्रियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे। अधिकारियों ने दुर्घटना और जाम से निजात दिलाने के लिए खुटार रोड पर सड़क के किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों को हटवाने, नगर में रास्तों के किनारे अंडा और मांस दुकानें बंद करानेे, नगर में सड़क के किनारे खड़े होने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने आदि का फैसला किया। आदेश का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का मातहतों को आदेश दिया। अधिकारियों ने नगर में भ्रमण कर सफाई और पार्किंग आदि का जायजा लिया। शाम से शिव मंदिर के बंद होने तक मंदिर परिसर में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात कर मेले में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें