फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जमेगा अमर उजाला  शॉपिंग फेस्टिवल का रंग

Wed, 21 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
जमेगा रंग, अमर उजाला के संग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर सज रहा पंडाल
अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल का रंग इसी सप्ताह लखीमपुर शहर में जमने वाला है। 24 सितंबर से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाले शॉपिंग फेस्टविल में सहारनपुर का फर्नीचर, खादी और हथकरघे के कपड़े, साड़ियां, भदोही की कालीन, खुर्जा की क्राकरी के अलावा तरह तरह के घरेलू और सजावटी सामान मेले की रौनक बढ़ाएंगे। इस में फैशन और लाइफ स्टाइल के विभिन्न रंग दिखेंगे। लखीमपुर में पहली बार अमर उजाला जिले के लोगों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का अवसर एक साथ लेकर आ रहा है। यह शॉपिंग फेस्टिवल राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर 24 सितंबर से शुरू होकर तीन अक्तूबर तक चलेगा। अमर उजाला एक वृहद प्रदर्शनी और व्यापार मेला शॉपिंग फेस्टिवल के रूप में आयोजित कर रहा है। इसमें सौ से अधिक स्टाल और दुकाने रहेंगी। 
विज्ञापन

मेले में देश के विभिन्न प्रांतों के खान पान के स्टाल लगाए जा रहे हैं। जिन पर राजस्थानी, चायनीज, पंजाबी आदि लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। 
शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान हर रोज रंगारंग कार्यक्रम और महिलाओं के लिए मेहंदी रचाओ, सुपर मॉम आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए टैलेंट हंट शो भी होगा।  
विज्ञापन

अधिक जानकारी और मेले में स्टाल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 09761555203 और 09215590431 पर संपर्क किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें