फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा की तैयारी तेज

Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
विज्ञापन
durga - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- एक अक्तूबर को निकाली जाएगी कलश यात्रा
विज्ञापन

कस्बा में 29वें दुर्गा पूजा समारोह की तैयारी तेज कर दी गई है। इसको लेकर मूर्ति स्थापना स्थल बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में रंग-रोगन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा पूजा स्थल पर स्थापना के लिए तैयार की गई मां दुर्गा की मूर्ति को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे में जन सहयोग से आयोजित 29वें दुर्गा पूजा समारोह को लेकर मां भगवती के भक्तों में काफी उत्साह है। श्री राधाकृष्ण मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि एक अक्तूबर को कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ मां दुर्गा परिवार मूर्तियों की स्थापना होगी। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में एक से सात अक्तूबर तक प्रतिदिन अपराह्न दो से पांच और सायं सात से दस बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कुसुम शास्त्री धार्मिक प्रवचनों का व्याख्यान करेंगे। सेवादारों राजेन्द्र माहेश्वरी, बसंत माहेश्वरी, महावीर जिंदल, कृष्ण किशोर मिश्र, विनोद सिंह, अनिल टंडन, दिनेश शर्मा, हरिकिशन गोयल, वेद प्रकाश गुप्ता आदि ने बताया कि पूजा स्थल पर नौ अक्तूबर को मां भगवती का विशाल जागरण, 10 अक्तूबर विशाल भंडारा और 11 को भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जन होगा। दरबार चौबीस घंटे दर्शनार्थ खुला रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें