फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज

Wed, 14 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम और एसपी के हाथों सम्मानित किए जाएंगे मेधावी
विज्ञापन

चार मेधावियों को मिलेगी 25-25 हजार की छात्रवृत्ति
एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस के सहयोग से होगा समारोह
अमर उजाला व एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस के तत्वावधान में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और टॉपर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ एस. चन्नप्पा सम्मानित करेंगे।   
इंस्टीट्यूसंस के चेयरमैन संजय आनंद ने बताया कि समारोह में लखीमपुर खीरी जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति इंस्टीट्यूसंस में प्रवेश लेने पर दी जाएगी। इसके अलावा सभी 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया है कि जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वह प्रतिभाग कर सकते हैं। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वह 15 जून को महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रवेशपत्र और मार्कशीट की छायाप्रति लेकर आएं। ऐसे सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 9761555203 और 8937002818 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन

 
गोला, पलिया, मोहम्मदी, मितौली समेत जिले के मेधावी होंगे सम्मानित
समारोह में गोला, पलिया, मोहम्मदी और मितौली समेत पूरे जिले के मेधावियों का सम्मान इस समारोह में होगा। समारोह में प्रधानाचार्यों को सम्मानित कर गुरू सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

 
पलिया में मिलेगी बस की सुविधा
पलिया में कमल टॉकीज चौराहा पर प्रात: 07 बजे बस लगेगी। समारोह में शामिल होने के लिए 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी इस बस से समारोह स्थल तक आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें