मझगईं। मझगईं प्रीमियर लीग डे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अल्ताफ इलेवन छन्बापुरवा की टीम ने शारदा क्लब भीरा को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अलीमुद्दीन को दिया गया।
कस्बे के केन ग्रोवर्स विद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में टाॅस जीतकर छब्बापुरवा की टीम ने क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। बैटिंग के लिए मैदान में उतरी भीरा की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन बना पाई। भीरा की तरफ से शेखर 24, गगन 20 रन बनाकर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। 86 रन का लक्ष्य लेकर बैटिंग करने उतरी उतरी अल्ताफ की टीम ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें अदनान के 35, कप्तान अल्ताफ के 17 नॉट आउट और अलीमुद्दीन के 16 रनों का योगदान रहा।
मैच में दो विकेट लेने वाले और 12 गेंद में 16 रन बनाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी अलीमुद्दीन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। जैद मोबाइल नौगवां की तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अयनुल खान ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्कोरिंग नाजिम अली, कमेंट्री प्रखर गुप्ता, अम्पायरिंग नाजिर अली और शकील अहमद ने की। इस मौके पर राहिद अली, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद ख़ान सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संवाद