फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विद्यालय में पेड़ों की नीलामी पर हंगामा

Mon, 23 Jun 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्कूल परिसर में लगे पेड़ों के कटान से टूटी पड़ी स्कूल की बाउंड्रीवाल। संवाद
विज्ञापन
निघासन। बल्लीपुर स्थित संविलियन विद्यालय में यूकेलिप्टस के 26 पेड़ों की नीलामी व कटान पर विवाद गहरा गया है। प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति की अनुमति के बिना यह काम कराए जाने पर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इन पेड़ों की नीलामी 2,24,500 रुपये में पलिया के ठेकेदार विजय कुमार को की गई थी। इसकी राशि 10 जून को विद्यालय समिति के खाते में जमा कर दी गई। वन विभाग ने इन 26 पेड़ों का मूल्य 2,21,605 रुपये आंका था। ग्रामीणों का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और ग्राम पंचायत को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें नीलामी की सूचना मात्र दस दिन पहले ही मिली थी। इस संबंध में न तो पंचायत में कोई प्रस्ताव लाया गया और न ही सदस्यों को बैठक में बुलाया गया। पेड़ों की कटाई से विद्यालय की बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय समेत अन्य कक्षों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ठेकेदार को लकड़ी उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर इसे दोबारा कराया जाए और विद्यालय को हुए नुकसान की भरपाई ठेकेदार से कराई जाए। साथ ही इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग भी की है।
विरोध करने वालों में एसएमसी अध्यक्ष शिशुपाल, बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, छंगालाल, श्रवण, आदर्श, उत्तम पाल, संजय, रोशनलाल, राजेंद्र, विनोद, महेश और मुशर्रफ सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित उच्चाधिकारियों की अनुमति से की गई है। कटान की शर्तों में यह स्पष्ट किया गया था कि परिसर को किसी भी प्रकार की क्षति की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि आज वे अवकाश पर हैं। मामले को दिखवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें