फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैंप में अग्नि प्रशिक्षण के साथ ही फायरिंग भी कैडे्टस ने सीखी

विज्ञापन
पलिया के इंडियन एकेडमी में फायरिंग प्र​शिक्षण में भाग लेता कैडे्ट। स्रोत एनसीसी
विज्ञापन
पलियाकलां। द इंडियन एकेडमी स्कूल में 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर की तरफ से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांचवें दिन कैडे्टस को अग्निशमन प्रशिक्षण देने के साथ ही फायरिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए अग्निशमन पलिया के राधेश्याम पाल व मोहम्मद अशरफ ने अग्निशमन के मूलभूत सिद्धांतों और तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। इस दौरान कैडेट्स की क्विज प्रतियोगिता हुई। फायरिंग प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें फायरिंग करने के तरीके, पोजीशन, गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं गईं। कर्नल चित्रसेन ने बताया कि रोजना कैडेट्स को कौशल और ज्ञान में वृद्धि देने के साथ ही आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा व मदद करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें