फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्रांडेड के नाम पर बिक रहे थे कथित नकली उपकरण

Sun, 07 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। जंगबहादुरगंज में एक प्रतिष्ठान पर नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क लगाकर कथित रूप से नकली सामान बेचने के मामले में छापा मारकर माल बरामद किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंचन इलेक्ट्रिकल, जंगबहादुरगंज में ऊषा, बजाज और प्रेस्टीज कंपनी के कथित नकली उत्पादों को असली बताकर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि कॉपीराइट और ट्रेडमार्क अधिकारों का उल्लंघन कर नकली उत्पादों का क्रय-विक्रय किया जा रहा था, जिससे कंपनी की छवि और कारोबार प्रभावित हो रहा था। इसके बाद उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ कंचन इलेक्ट्रिकल पर छापा मारा।
पुलिस के अनुसार, दुकान स्वामी मिथिलेश कुमार राठौर निवासी जंगबहादुरगंज दुकान पर मिले। जांच के दौरान दुकान और गोदाम से ऊषा कंपनी के 48 कथित नकली सीलिंग फैन, बजाज कंपनी के 41 सीलिंग फैन और प्रेस्टीज कंपनी के 38 प्रेशर कुकर बरामद किए गए। पुलिस ने माल कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कंचन इलेक्ट्रिकल के स्वामी मिथिलेश कुमार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें