फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 223 बोरी खाद का हिसाब मांग रहे किसान

Sun, 07 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
औरंगाबाद समिति पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। स्रोत किसान - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील की साधन सहकारी समिति औरंगाबाद में खाद वितरण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। किसानों का आरोप है कि 223 बोरी खाद नियमों की अनदेखी कर वितरित कर दी गई, जिससे बड़ी संख्या में किसान खाद से वंचित रह गए। इसको लेकर किसानों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

शिकायत पर एडीओ सहकारिता सचिन तिवारी शनिवार शाम समिति पहुंचे। उन्होंने वितरण का डेटा निकलवाकर उपलब्ध स्टॉक का मिलान कराया। हालांकि जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
किसान रणधीर मिश्रा समेत कई लोगों का आरोप है कि समिति सचिव सुरेश पाल और सहयोगी सुभाष शुक्ला ने गलत तरीके से खाद का वितरण किया। आरोप है कि करीब 223 बोरी खाद बिना अंगूठा और हस्ताक्षर के दलालों को दे दी गई। किसानों का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

किसानों ने मामले की शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। उनका कहना है कि समिति पर पहले भी खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं।

जवाब देने से बचते रहे अधिकारी
खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर समिति सचिव सुरेश पाल से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जांच अधिकारी सचिन तिवारी और एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार से भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


औरंगाबाद समिति के मामले की जानकारी नहीं है। यदि खाद वितरण में कोई गड़बड़ी हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें