फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्वे व छापे के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय ज्ञापन साैंपते व्यापारी। स्रोत- व्यापारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकरियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश में धारा-79 के तहत की जा रही वसूली व सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि उप्र राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से व्यापारियों के विरुद्ध दमन कारी नीति अपनाते हुए उनके बैंक खातों को सीज किया जा रहा है तथा खातों से धन निकासी भी की जा रही है। जीएसटी में ईमेल द्वारा नोटिस दी जाती है जिससे व्यापारी उनको देख नहीं पाते है और व्यापारियों के खाते सीज किए जा रहे है व खातों से रकम निकाली जा रही है।

इस दौरान मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, संरक्षक सुरेंद्र तोलानी, जिला महामंत्री उमेश शुक्ला, योगी सचदेवा, रोहित गुप्ता, रियाज हबीबी, जसप्रीत सिंह, आनंद गुप्ता, अमन डोगरा, राजीव गुप्ता, सीता शरन,रविंद्र तिवारी, प्रभात जायसवाल, सीमा गुप्ता, रचना अग्रवाल, रीना अस्थाना सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें