फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एडीएम न्यायिक पर अभद्रता और कार्यालय से भगाने का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा ने एडीएम न्यायिक पर अभद्रता और कार्यालय से भगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि अगर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित संतोष शर्मा ने बताया कि वह 22 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे एडीएम न्यायिक अनिल कुमार से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे थे। कार्ड भेजा तो उन्होंने अंदर बुलाया। शिष्टाचार भेंट करने आने की बात करते ही वे भड़क गए। एडीएम ने कहा कि कार्यालय से भाग जाओ, नहीं तो कार्रवाई करा देंगे। आरोप है कि इसके बाद सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को बुलाकर उन्हें कार्यालय से बाहर करवा दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी संजय आनंद भी मौके पर मौजूद थे। पीड़ित ने एडीएम को बर्खास्त किए जाने की मांग की। कहा कि अगर एडीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह विधानसभा के सामने आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। इधर, एडीएम न्यायिक अनिल कुमार इस मामले में अपना पक्ष रखने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें