बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण पावर कारपोरेशन के विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के क्षेत्र में आने वाली सभी सीएचसी और पीएचसी के कनेक्शन काट दिए गए है। सीएमओ ने बिजली काटे जाने की पुष्टि करते हुए बताया अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय को पत्र लिख कर जल्द बिजली बिल जमा करने का आश्वासन देते हुए कनेक्शन जोड़ने का अनुरोध किया गया है। जिले में कुल 17 सीएचसी हैं।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पर करीब ढाई करोड़ रुपया का बिल बकाया होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जबकि विद्युत वितरण खंड द्वितीय गोला के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर ने बताया कि गोला क्षेत्र की सीएचसी पर एक करोड़ से अधिक का बकाया होने के कारण बिजली कनेक्शन काटा गया है।