फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया हवाई पट्टी से शुरू हुई विमान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर नियमित विमान सेवा शुरू होने के क्रम में शनिवार को चार्टर विमान से लखनऊ के यात्री यहां पहुंचे। हवाई पट्टी की देखरेख करने वालों के अनुसार, विमान में केवल पांच यात्री ही थे, जो यहां लगी गाड़ियों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बीती 25 नवंबर को लखीमपुर महोत्सव का शुभारंभ करने दुधवा पहुंचे पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना ने हवाई पट्टी से विमान सेवा का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा था कि 12 सीटर विमान इस हवाई पट्टी पर उतारे जाएंगे और इस हवाई पट्टी का यात्रा के लिए भी प्रयोग किया जाएगा।
इसके बाद से एक दिसंबर से विमान सेवा शुरू होने की बात सामने आई थी, लेकिन एक दिसंबर से शुरुआत नहीं हो सकी थी। इधर शनिवार से फिर से विमान सेवा शुरू होने की बात की गई थी।
विज्ञापन

इसी के तहत दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक विमान लखनऊ से पलिया हवाई पट्टी पर उतरा। हवाई पट्टी के सूत्रों की मानें तो इसमें केवल पांच ही सवारियां आई थीं। जो पहले से लगी गाड़ियों में बैठकर यहां से चलीं गईं। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी तैनात किया गया था। रविवार से सेवा सुचारू होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
-
पहले दिन ही दिखीं अव्यवस्थाएं

पलिया हवाई पट्टी से विमान संचालन की सुविधा तो शुरू कर दी गई है, लेकिन पहले दिन यहां अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। विमान उतरने के बाद यहां केवल पुलिस, फायर ब्रिगेड व स्वास्थ्य विभाग का ही स्टाफ दिखाई दिया। हवाई पट्टी से संबंधित कोई भी कर्मचारी यहां नहीं दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें