फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से टीकापुर एयरपोर्ट से शुरू होगी विमान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। कैलाली जिले के टीकापुर एयरपोर्ट का 35 सालों बाद संचालन शुरू होने के बाद रविवार से यहां विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


सीमा से लगे कैलाली के टीकापुर में बीते 35 वर्ष पूर्व विमान स्थल बंद किया गया था। इधर, टीकापुर नगर पालिका के मेयर रामलाल डगौरा के प्रयास से दोबारा से इस एयरपोर्ट की मरम्मत कर रविवार से इस पर विमान सेवाओं को शुरू किया जाएगा।
बताया गया कि मेयर के वायु सेवा की निजी कंपनी तारा एयरलाइंस से हफ्ते में दो दिन रविवार और बृहस्पतिवार को दिन में एक उड़ान होगी और 15 सीटर विमान के चलाने की सहमति बनी है। एयरलाइंस को नेपालगंज से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठमांडो से टीकापुर आने के लिए सुबह दस बजकर 30 मिनट पर नेपालगंज आकर वहां से उड़ान भरकर साढ़े 12 बजे दोपहर में यह विमान पहुंचेगा। टीकापुर से उड़ान शुरू होने से भारतीय सैलानियों को भी खासी सहूलियत मिलेगी। पहले भारतीय सैलानियों को लखीमपुर से पलिया होकर धनगढ़ी गेटा एयरपोर्ट तक जाना पड़ता था लेकिन अब टीकापुर जाने के लिए निघासन होते हुए तिकुनिया जाकर वहां से विमान पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें