फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी बताकर क्रय केंद्र से लौटा रहे धान, हंगामा

विज्ञापन
पलिया मंडी में प्रदर्शन करते धान लाने वाले किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया मंडी समिति में बने धान क्रय केंद्रों पर नमी बताकर किसानों के धान लौटाए जा रहे हैं। इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को मंडी समिति पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने धान खरीद जल्द शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को भारी संख्या में किसान मंडी स्थित खरीद केंद्रों पर धान भरी ट्रालियां लेकर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्रों पर जांच के दौरान नमी बताकर धान लेने से मना कर दिया गया। किसानों को काफी लंबी दूरी का चक्कर लगाकर मंडी जाना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि पलिया मंडी में पांच क्रय केंद्र हैं, लेकिन वहां केवल एक क्रय केंद्र पर इंचार्ज मिले। उन्होंने मानक के अनुसार न होने और नमी बताकर धान लेने से मना कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। किसानों ने बताया कि इन सभी परेशानियों के कारण उन्हें अपने धान कम दामों पर आढ़तियों को बेचने के लिए विवश किया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि 13 अक्तूबर तक सुचारु रूप से धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान भारी संख्या में किसान मंडी समिति में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें