फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल छीनने के बाद रिश्तेदार ने बच्ची की पानी में डुबोकर मार डाला

Sun, 11 Oct 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतका कीर्ति की फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। राजापुर गांव में घर के बाहर से लापता हुई तीरथ राम राजपूत की पांच वर्षीय बेटी का शव अगले दिन रविवार सुबह खेत में मिला। धौरहरा सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि शक के आधार पर पकड़े गए एक रिश्तेदारी किशोर ने उसे गड्ढे में भरे पानी में डुबोकर मारने की बात स्वीकार की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
कीर्ति शनिवार सुबह करीब आठ बजे लापता हो गई थी। तलाश के बावजूद न मिलने पर परिजनों ने शाम को खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शक के आधार पर रिश्तेदार 15 वर्षीय एक किशोर को पकड़कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिल गया। इसके बाद किशोर से और पूछताछ हुई।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक कीर्ति के हाथ से उसके एक परिजन का मोबाइल फोन छीन लिया था। बाद में उसे लगा कि कहीं यह बात बच्ची घर वालों को बता न दे, इसलिए उसने बच्ची को खेत के नजदीक दो फुट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डुबोकर मार डाला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

-
पपीता खिलाने के बहाने ले जाने की बात आई सामने
मृतका की बहन कल्याणी का आरोप है कि कीर्ति को रिश्तेदार किशोर पपीता खिलाने के बहाने घर से साइकिल से ले गया था। काफी देर तक कीर्ति का पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पूछने पर किशोर यही कहता रहा कि वह कीर्ति को वापस घर के पास छोड़ गया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें