तीन बच्चों में मिले एईएस के लक्षण
दो को लखनऊ किया जा चुका है रेफर
पलिया तहसील के गांव राजाटापर गजरौला निवासी एक नौ वर्षीय किशोर में एईएस (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) के लक्षण मिले हैं, जिसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करके उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मंगलवार को आईसीयू में भर्ती हुई चार वर्षीय काजल की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
निघासन के बाद अब पलिया तहसील के गांव राजाटापर गजरौला निवासी भोला के नौ वर्षीय पुत्र राजन में एईएस के लक्षण मिले हैं, जिसे बुधवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। भोला ने बताया कि राजन को कुछ दिन से बुखार आ रहा था, जिसका गांव में ही इलाज कराया था, लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जिसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया था, लेकिन बुधवार को स्टाफ ने आईसीयू भेज दिया। वहीं मंगलवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती हुई चार वर्षीय काजल पुत्री राकेेश कुमार निवासी सिंगाही को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
तीन बच्चों में मिले एईएस के लक्षण
1. मोहित (2 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी पसियनपुरवा, निघासन
2.काजल (4 वर्ष) पुत्री राकेश कुमार निवासी सिंगाही, निघासन
3.राजन (9 वर्ष) पुत्र भोला निवासी राजाटापर गजरौला, पलिया
राजन में एईएस के लक्षण मिले हैं, जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता लग सकेगा।
डॉ.मनोज कुमार, सीएमएस