फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में दंपती और बच्चे की मौत, दो घायल

विज्ञापन
घायल रामबहादुर
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र के तहत ग्राम सुंसी मोड़ के पास सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर आमने-सामने हुई कारों की टक्कर में दंपती व एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद एकल मार्ग होने के चलते फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। सूचना पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया तथा तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे गौरीफंटा से इको वैन से नेपाल निवासी सात लोग लखनऊ की ओर जा रहे थे। ओयल क्षेत्र के ग्राम सुंसी मोड़ के पास सिंगल रूट होने के चलते एक ही साइड में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी वैन में टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि वैन में सवार पांच वर्षीय अंश सऊद पुत्र अमित सऊद निवासी बनगढ़ी जयगढ़ गाऊ पालिका थाना जय गढ़ जिना अच्छाम (नेपाल) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची ओयल पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शाम करीब तीन बजे इको गाड़ी सवार नेपाल के ग्राम व पोस्ट बन्नी गढ़ी जिला अच्छाम निवासी टेके सऊद (45) पुत्र रनी सऊद, उनकी पत्नी देऊमा सऊद (40) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में दो अन्य घायलों रामबहादुर (40) पुत्र लाल बहादुर निवासी जयगढ़ बाजार थाना मुगल सेन नेपाल व इको वैन चालक लखनऊ के चारबाग निवासी इरफान पुत्र मुजीब खान का इलाज किया जा रहा था।

चौकी इंचार्ज पटेल राठी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया था, जहां पर एक बच्चे अंश को तत्काल डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था तथा अन्य दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो दिन से सोया नहीं था इको चालक
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों में से एक युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ घूमने के लिए जा रहे थे। इको वैन किराये की थी। रास्ते में इको चालक ने कई बार नींद आने की भी बात कही थी। परिजनों का कहना था कि चालक ने दो दिन से न सोने की बात कही थी, इस पर सभी ने आराम से वैन चलाने को कहा था, लेकिन किसी को इल्म नहीं था कि हादसा हो जाएगा। हालांकि इको चालक ने कई बार मुंह धोकर वैन चलाई, लेकिन अचानक इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

घायल रामबहादुर

घायल रामबहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें