लखीमपुर खीरी। स्नातक परास्नातक में सत्र 2025-26 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं, प्रवेश प्रक्रिया शुरू है।
प्राचार्य डॉ. गीता शुक्ला ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट bakpgcollege.co.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्राएं रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी महाविद्यालय कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तक ही है। संवाद