प्रमाणपत्रों के साथ मौजूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चे। स्रोत- विद्यार्थी परिषद
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फूलबेहड़ इकाई ने क्षेत्र के महामाया इंटर कॉलेज परिसर में परिषद के स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व विचारों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लखीमपुर विभाग के विभाग संयोजक अजय पांडे ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ, कॉलेज की प्रधानाचार्या नेहा, जिला संगठन मंत्री अनूप शुक्ला, विकास देवल, शुभम तिवारी, दीपक पांडे मौजूद रहे। संचालन दीपक पांडे ने किया। संवाद