लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक की पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी अब 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 28 जुलाई थी। उच्च स्तरीय प्रवेश समिति ने बढ़ती भीड़ और छात्रहित को देखते हुए तिथि बढ़ाई है।
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए, बीएससी (गणित व बायो) और बीकॉम की प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों समेत कोई पात्र अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित न रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। चयनित छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक महाविद्यालय में आवश्यक मूल अभिलेख, उनकी छायाप्रतियां और निर्धारित प्रवेश शुल्क के साथ प्रक्रिया पूरी कर लें।