फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम का एडी लखनऊ मंडल लखनऊ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। दो दिवसीय भ्रमण पर एडी लखनऊ मंडल डॉ. जीएस बाजपेई मंगलवार शाम जिले में पहुंचे। सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कोविड कंट्रोल रूम पहुंचकर मौजूद डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ संग बैठक कर कॉंट्रैक्ट ट्रेसिंग, जिले में संक्रमित आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने कंट्रोल रूम, वैक्सीन रूम आदि का निरीक्षण किया। आरआरटी टीम के कार्य की समीक्षा कर जिले में पॉजिटिव मिले संक्रमितों के बारे में मालुमात कर टीम से फॉलो करने के बारे में जानकारी की। कंप्यूटर ऑपरेटरों से एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की फीडिंग के बारे में जानकारी लेकर साफ सफाई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम गेट पर सैनिटाइजर मशीन लगाने, वॉश बेसिन लगाने को कहा। एडी डॉ. जीएस बाजपेई ने डॉक्टर व स्टाफ के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों का पालन, संक्रमितों की निगरानी, पॉजिटिव मरीज की जानकारी होते ही मरीज को इसकी सूचना देकर उसका आवास पता कर आईटी टीम को मौके पर भेजकर निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरने, कॉंट्रेक्ट ट्रेसिंग कराने, कोरोना औषधीय किट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल टीम को भेजकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराएं। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें