फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में होने वाली गतिविधियों  पर रहेगी चौकीदार की नजर

Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
सुरक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीमगांव, मोहम्मदी, खीरी और मितौली में अधिकारियों ने की चौकीदारों के साथ बैठक
विज्ञापन

नीमगांव थाने में एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गांव में अराजक तत्व कच्ची शराब बनाने वाले, अवैध असलहे रखने वाले आदि की सूचनाएं तत्काल थाना पुलिस को दें। इसके अलावा एसआई कृपेंद्र सिंह ने चौकीदारों से जानकारी साझा कर रणनीति बनाई।  
मोहम्मदी। कोतवाली परिसर में सीओ एलडी भारती ने कहा कि चौकीदार सूचना की पहली कड़ी होती है। इनका शांतिपूर्ण मतदान में खासा सहयोग रहता है। उन्होंने चौकीदारों से अपील करते हुए कहा कि छोटी- छोटी बातों को अधिकारियों से शेयर करें, ताकि घटना पर कड़ी नजर रखी जा सके। एसडीएम नागेंद्र सिंह ने चुनाव कार्यालय का नंबर देते हुए उन्हें आवश्यक शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर इंस्पेक्टर जीएस पांडेय, एसएसआई तौफीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

खीरी टाउन। एसओ जावेद अख्तर ने चौकीदारों को चुनाव संबधित जानकारी दी और गांवों में अवैध शराब सूचनाएं थाने पर देने को कहा। इस मौके पर जगसड़ और निजामपुर गांव के चौकीदारों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। 
विज्ञापन

मितौली। एसओ बृजेंद्र सिंह ने थाना परिसर में चौकीदारों की बैठक कर उनको कर्तव्यों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाली प्रत्येक घटना की सूचना तुरंत थाने पर दें। चुनाव संबंधित और अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें। खासकर कच्ची शराब बनाने वालों की सूचना देने को भी कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें