फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
महेवागंज में खाई में पलटा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। पहिया निकलने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शारदा तटबंध के किनारे खाई में गिर गया। इसमें दबकर चालक और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह चार बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जोधपुर गांव निवासी रामसरन का ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन लेकर उनका रिश्तेदार अवधेश (30) पुत्र राम सेवक गांव के ही एक मजदूर कमल किशोर (28) पुत्र राम दुलारे के साथ फूलबेहड़ के ही पयाग गांव में सोमवार को लिंटर (स्लैप) डालने गया था। काम खत्म कर मंगलवार सुबह तीन बजे दोनों युवक ट्रैक्टर लेकर वापस घर जा रहे थे। उनके पीछे कुछ अन्य साथी मजदूर अपने साधन से थे। ट्रैक्टर अवधेश चला रहा था।
राजारामपुरवा गांव के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर तटबंध के नीचे खाई में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर सवार दोनों युवक दब गए।
विज्ञापन

सूचना पर फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से जब तक ट्रैक्टर को सीधा कराया जाता तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो युवकों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें