फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कॉलेज में बिजली चोरी पकड़ने के बाद रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

Fri, 26 Sep 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के एक कॉलेज में बिजली चोरी का मामला उजागर हुआ है, जो पूर्व सांसद के पुत्र सैफ अली नकवी का बताया गया। छापे के बाद अभियंता को धमकियां मिली हैं और धन उगाही के आरोप भी सामने आए हैं। मामले की जांच पावर कॉर्पोरेशन द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी स्थित एक कॉलेज में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यह काॅलेज पूर्व सांसद जफर अली नकवी के पुत्र सैफ अली नकवी का है। खीरी टाउन के सराय स्थित इंटर कॉलेज और बीएड कोर्स संचालित कॉलेज में निर्माण कार्य के दौरान अस्थायी कनेक्शन के बजाय खंभे से सीधा मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसडीओ अनिल चौरसिया और अवर अभियंता विमल रावत ने मौके पर छापा मारकर चोरी पकड़ी और एंटी पाॅवर थेफ्ट थाने में केस दर्ज कराया। जांच में परिसर में 564 वाट बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता विमल रावत ने कहा कि कार्रवाई के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अवर अभियंता ने सुरक्षा की दृष्टि से अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह को पूरा घटनाक्रम बताया। शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धमकियों के बावजूद विभाग कार्रवाई जारी रखेगा।
मामले में कॉलेज प्रबंधक सैफ अली नकवी ने बताया कि आरोप बिल्कुल निराधार हैं, कुछ गलत नहीं पाया गया है। जो लोग कॉलेज आए थे, उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 20 हजार रुपये की मांग की, नहीं दिए गए तो यह आरोप लगा रहे हैं। पैसा मांगने का पूरा ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। पूरे प्रकरण की जांच पाॅवर कार्पोरेशन कर रहा है, उसमें इन लोगों के द्वारा धन उगाही की भी जांच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें