फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ साल के बच्चे के अपहरण और बिक्री के मामले में आरोपी बरी

Mon, 09 Nov 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी (न्यू) भूलेराम की अदालत ने नौ वर्षीय बच्चे के अपहरण और उसे बेचने के मामले में आरोपी गुड्डू उर्फ रजबुद्दीन को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, ईसानगर थाना क्षेत्र के झबरा गौरा गांव निवासी गुड्डू पर 25 जून, 2009 को हसनपुर कटौली गांव से नौ वर्षीय नीरज कुमार का अपहरण कर उसे 5000 रुपये में बेचने का आरोप था। वादी विनोद कुमार ने बताया था कि उनका बेटा नीरज अपराह्न करीब तीन बजे घर से लापता हो गया था।
उन्होंने रिश्तेदार श्याम सुंदर निवासी ग्राम आबा, थाना लहरपुर, सीतापुर पर नीरज को साइकिल से ले जाने और छोटे, गुड्डू व एक अज्ञात व्यक्ति को पांच हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया था। बाद में गुड्डू पर बच्चे को 5000 रुपये में बेचने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, प्रतिपरीक्षा में विनोद ने स्वीकार किया कि उन्होंने नीरज को ले जाते हुए किसी को नहीं देखा था। दूसरे गवाह निर्मल सिंह ने श्याम सुंदर को नीरज के साथ साइकिल पर देखा था, लेकिन गुड्डू को नहीं। उन्होंने पुलिस को गुड्डू का नाम भी नहीं बताया था।
अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष गुड्डू उर्फ रजबुद्दीन के खिलाफ आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। मामले के सह-अभियुक्त श्याम सुंदर और छोटे को भी आठ अक्तूबर 2013 को इन्हीं आरोपों में दोषमुक्त किया जा चुका है। अदालत ने गुड्डू को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें