फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र में गोला-लखीमपुर मार्ग पर पीछे सड़क पर पैदल जा रहे छात्रों और राहगीर को रौंद दिया। हादसे में अपने मामा के घर जा रहे राहगीर अमित कुमार (22) की मौके पर मौत हो गई। जबकि डीएस कॉलेज के तीन छात्र घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

धौरहरा खुर्द निवासी अमित कुमार गुप्ता पुत्र छविनाथ सुबह करीब सात बजे हरगांव जाने के लिए फरधान रेलवे स्टेशन जा रहे थे। साथ में धर्म सभा इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले गांव के ही तीन छात्र ज्ञानेंद्र कुमार, निखिल कुमार और अरुण कुमार भी जा रहे थे। कस्बे के किसान इंटर कॉलेज के सामने गोला की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अमित कुमार गुप्ता (22) की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ज्ञानेंद्र कुमार (18), निखिल कुमार (17) और अरुण कुमार (15) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फरधान में भर्ती कराया, जहां ज्ञानेंद्र की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया ट्रक का पीछाकर मनिकापुर पुलिस पिकेट के पास पकड़ लिया गया है। मृतक अमित कुमार गुप्ता की माता शांति देवी की तहरीर पर चालक पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें