फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

निघासन तहसील क्षेत्र के सिंगाही थाना क्षेत्र के परिंदखापुरवा गांव निवासी जाबिर का 40 वर्षीय पुत्र इखलाख बाइक पर किसी काम से पलिया आ रहे थे। पलिया-निघासन रोड के रपटा पुल के पास उनकी बाइक में सामने से तेज रफ्तार में आए किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उधर, घायल इखलाख को राहगीरों ने एंबुलेंस में पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में चालक जख्मी
फरधान। थाना क्षेत्र में लखीमपुर गोला मार्ग पर कोरैया जंगल के सामने ट्रक और डीसीएम में आमने सामने टक्कर होने से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कबाड़ भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों पर पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल भिजवाने के बाद किसी तरह सड़क पर लगा जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लखीमपुर की ओर से कबाड़ भरी एक डीसीएम आ रही थी। इसी बीच गोला की तरफ से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर डीसीएम में सामने से जा टकराई। इससे ट्रक खाई में पलट गया, जबकि डीसीएम वहीं सड़क किनारे खड़ी दो चार पहिया वाहनों पर पलट गई। जिससे दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में कोई बैठा नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां शिवम और बांकेलाल की थी जो पास के बजरंगबली के मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए आए थे। सभी लोग मंदिर में होने की वजह से दोनों गाड़ियां बिल्कुल खाली थीं। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर कासिम (30) को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कड़ी मशक्कत के सड़क पर पड़ा कबाड़ हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें