फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलों की निगरानी को तैनात होंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धान खरीद में होने वाली घपलेबाजी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। राइस मिलों पर सीधे धान खरीद रोकने के लिए लेखपाल मुस्तैद किए जाएंगे। धान खरीद में आनाकानी करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद 2021 को लेकर डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि कोई क्रय केंद्र बंद मिला तो त्वरित व कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि किसानों का धान खरीदने में आनाकानी करने वाले केंद्र प्रभारियों की खैर नहीं होगी। किसानों के धान न खरीदने पर क्रय केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर पेंडिंग सत्यापन शनिवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम को अपने क्षेत्र के प्रत्येक राइस मिल का स्टाक चेक कर वहां एक-एक लेखपाल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। ताकि वहां धान खरीद न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल अपने आवंटित सभी राजस्व ग्रामों में कम से कम 25-25 लघु एवं सीमांत किसानों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण, सत्यापन कराते हुए क्रय केंद्रों पर उनका धान बिकवाएंगे। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि वह क्रय केंद्र बार डेली रिपोर्टिंग करेंगे। प्रत्येक मंडी सचिव का उत्तरदायित्व होगा कि किसानों का धान सीधे क्रय केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि सत्यापन रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो क्षेत्रीय लेखपाल नपेंगे। वर्चुअल बैठक में सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सूर्यकांत मिश्रा, पीसीएफ के जिला प्रबंधक अंकुर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें