फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैस नहलाने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव पिपरा करमचंद में भैंस नहलाते समय एक किसान की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिपराकरमचंद गांव निवासी केशवराम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई आशाराम सोमवार सुबह करीब 10 बजे तालाब में भैंस नहलाने गए थे। वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवार वाले तालाब की तरफ देखने गए। आसाराम की चप्पलें तालाब के बाहर पड़ी थीं। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद तालाब के पूरब में आशाराम का शव पानी पर उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया आशाराम की मौत तालाब में डूबने हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें