धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र लहरपुर जनपद सीतापुर अंतर्गत पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली लहरपुर जनपद सीतापुर की पुलिस चौकी भदफर क्षेत्र के दंडपुरवा के पेट्रोल पंप के पास लखीमपुर से दवा लेकर वैगनआर गाड़ी से घर वापस आ रहे दिनकर वर्मा पुत्र प्रेमसागर की गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दिनकर वर्मा (22) और अर्जुन गौतम (62) निवासी ऊंचगांव की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज भदफर ने घायलों को सीएचसी नकहा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद