फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टे के टीले के नीचे दबने से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की जानकी गांव पालिका के तहत खैरीफाटा गांव में मिट्टी का टीला गिरने से उसके नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो घायल गईं।
विज्ञापन

कैलाली जिले के टीकापुर डीएसपी मधुसूदन न्यौपाने ने बताया कि जिले की जानकी गांव पालिका के वार्ड नंबर नौ खैरीफाटा की पांच महिलाएं घर पोतने के लिए टीले से मिट्टी खोद रहीं थीं। इसी बीच करीब दस फुट ऊंचा मिट्टी का टीला खिसक गया, जिससे उसके मलबे में पांच महिलाएं दब गईं, जिसमें गंगा जयगड़ी, भावना वड और धनसरी विक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काजल विक और अंजू जयमड़ी घायल हो गईं। घायल महिलाओं को टीकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत महिलाओं के परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें